Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

प्रयागराज में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह बोले- अपना ही रिकार्ड तोड़ेंगे हम...

योगी सरकार आने वाले पांच सालों में पांच लाख श्रमिकों की बेटियों का कन्यादान करेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए गए हैं कि वह रजिस्टर्ड श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए आवेदन कराएं और सूची तैयार करें। यह कहना है कि यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का। उन्होंने सोमवार को प्रयागराज आने के दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने 2 लाख निर्धन बेटियों की शादी कराई थी। अगले पांच साल के लिए यह संख्या 5 लाख कर दी गई है। यानी हम खुद अपना रिकार्ड तोड़ेंगे।

बोले मंत्री- अग्निपथ योजना युवाओं के हित में

राज्यमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि विपक्षियों द्वारा अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को बहलाया-फुसलाया जा रहा है। युवाओं को ऐसे लोगों से दूर रहने की जरूरत है। हमारी सरकार युवाओं के साथ खड़ी थी और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी। हम लोग भी युवाओं के बीच में जाकर उन्हें सही जानकारी देंगे, ताकि वह भ्रमित न हों।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *