Sunday 08 Nov 2026 16:02 PM

Breaking News:

10 साल पहले जारी आधार में अपने दस्तावेजों को अपडेट करने का आग्रह

10 साल पहले जारी आधार में अपने दस्तावेजों को अपडेट करने का आग्रह

जिन लोगों को 10 वर्ष पहले आधार जारी किया गया था और उसके बाद के वर्षों में उन्‍होंने उसे कभी भी अपडेट नहीं कराया है, ऐसे आधार नंबर धारकों को अपने दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. लोग सहायक दस्‍तावेज (पहचान और पते का प्रमाण) ऑनलाइन या माईआधार पोर्टल में अपलोड करके अथवा नजदीकी आधार केन्‍द्र पर जाकर अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं.


पिछले एक दशक के दौरान, आधार संख्या भारत के निवासियों की पहचान के सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत प्रमाण के रूप में उभरी है. केन्‍द्र सरकार द्वारा संचालित 319 योजनाओं सहित 1100 से अधिक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत सेवाओं के वितरण के लिए आधार आधारित पहचान का उपयोग किया जाता है. साथ ही अनेक वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, एनबीएफसी, आदि ग्राहकों को प्रमाणित करने और ऑनबोर्ड करने के लिए आधार का उपयोग करते हैं.


यह निवासियों के हित में है कि वे अपने आधार को पहचान के वर्तमान प्रमाण और पते के प्रमाण के साथ अपडेट करें. आधार में दस्तावेजों को अपडेट करने से जीवन को सुगम बनाने, बेहतर सेवा वितरण में मदद मिलती है, और सटीक प्रमाणीकरण होता है. यूआईडीएआई ने निवासियों को हमेशा अपने दस्तावेज़ों को अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित किया है. 


Comments
OTgWhkFzHMuhfjSdwNW 2 months ago

OnUyogyMKYNdtfWlYvxNMrt

Reply
UJUVAEbotGAjUKJJNiHe 4 weeks ago

qpSjWIFxOWxZtrWcD

Reply
QStrUIXkynCsANFRVJkqW 6 days ago

baYFPXYXpVAGFEbcWnxxscGA

Reply

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *