Sunday 08 Nov 2026 16:39 PM

Breaking News:

ज्ञानवापी स्थित वुजू खाना के सर्वे संबंधी याचिका पर नहीं हुई सुनवाई!



प्रयागराज : ज्ञानवापी स्थित वुजूखाना के सर्वे संबंधी याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में वादी राखी सिंह के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने कहा कि अभी भी कुछ खामियां हैं जिन्हें दूर किया जाना है. सुनवाई में दो दिन लग सकते हैं.

ई-मेल के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले का उल्लेख किया गया है. पुनरीक्षण में वाराणसी जिला जज के 21 अक्टूबर के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। वाराणसी के जिला न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी मस्जिद स्थित वुजुखाना क्षेत्र ('शिवलिंग' को छोड़कर) के सर्वेक्षण का निर्देश देने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने अपने आदेश में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई 2022 को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है, इसलिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को इस क्षेत्र का सर्वेक्षण करने का निर्देश देना उचित नहीं है. ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *