Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

एस.एच.ओ.सराय इनायत ने प्रारम्भ किया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान !





नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के मुख्य कुलानुशासक डॉ.देव नारायण पाठक ने बताया कि आज दिनांक ११/०१/२३ को थानाध्यक्ष सराय इनायत ने श्री अरविन्द कुमार राय ने कुहरे में वाहन चालक छात्र छात्राओं तथा सामान्य नागरिकों को को वाहन चालन सम्बन्धी नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हेलमेट पहनना,कुहरे में लाइट जलाकर चलना, यातायात नियमों का पालन करें, रेडलाइट पर ध्यान देना,गति अवरोधक पर गाड़ी धीमी करना,वाहन की गति सामान्य रखना, मोड़ पर सावधानी से मोड़ना आदि नियमों पर ध्यानाकर्षण किया।

एण्ट्री रोमियो प्रभारी एस.आई. श्रीमती संगीता जायसवाल ने छात्राओं की समस्त समस्यों को सुना तथा किसी प्रकार की समस्या न होने के कारण प्रसन्नता व्यक्त किया और नारी सशक्तिकरण,मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 तथा 112 नम्बर की जानकारी दी । छात्राओं को निर्भीक रहने पर जोर दिया और बताया कि उ.प्र.पुलिस जनता की समस्यायों के समाधान के लिए सर्वदा तत्पर है। इस अवसर पर सिपाही इस्तियाक अहमद,रियाज खान,प्रियंका पटेल के साथ मुख्य कुलानुशासक डॉ देव नारायण पाठक , सहायक कुलानुशासक डॉ.प्रभात कुमार, डॉ.वी.के.मौर्य, डॉ.अरविन्द शुक्ल, डॉ.संजय भारती, डॉ.मो.वाकिफ तथा सैकड़ों छात्र -छात्राए उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *