Sunday 08 Nov 2026 16:39 PM

Breaking News:

शाहरुख खान की डंकी का प्रभास की सालार ने नहीं होगा क्लैश, नई रिलीज डेट आई सामने!



पठान और जवान में धमाल मचाने के बाद अब शाहरुख खान अपनी मचअवेटेड फिल्म डंकी को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. पिछले लंबे समय से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. वहीं अब फिल्म के रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है. इस बात की जानकारी मशहूर क्रिटिक सुमित काडेल ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए यह घोषणा की है.

फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को सिनमेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें शाहरुख खान एक सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं पोस्ट के ऊपर लिखा हुआ है कि एक सोल्जर अपना वादा कभी नहीं भूलता.. वहीं अब शाहरुख की डंकी प्रभास की फिल्म सालार के साथ क्लैश नहीं होगी.

बता दें कि शाहरुख खान की डंकी उनकी फिल्म जवान और पठान से बिल्कुल अलग होने वाली है. डंकी में किंग खान का एक्शन अवतार को देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें दर्शकों को एक ऐसी चीज दिखाई जाएगी, जो पहले किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिली.

फिल्म की बात करें तो डंकी में शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. वहीं खबरें हैं कि फिल्म में विक्की कौशल कैमियो करते हुए दिखाई देंगे. आएंगे. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है.


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *