Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

रिटायर आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह बने विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष ! अब हिंदुत्व के लिए ही करेंगे काम !


प्रयागराज में पुलिस विभाग में आईजी रहे केपी सिंह अब हिंदुत्व की राह पर चलेंगे. हिंदुत्व के   लिए   काम करेंगे। अब वे विश्व हिंदू परिषद (काशी प्रान्त) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इंदौर में हुई विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक में केपी सिंह को विश्व हिंदू परिषद की यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.


अध्यक्ष पद की घोषणा क्षेत्र संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश गजेन्द्र एवं प्रांत संगठन मंत्री काशी प्रांत मुकेश कुमार की उपस्थिति में की गयी है. केपी सिंह प्रयागराज में एसपी जीआरपी, आईजी समेत अन्य पदों पर काम कर चुके हैं. वह सोनभद्र के मूल निवासी हैं उनकी  35 साल की नौकरी में  18 साल 6 महीने 14 दिन प्रयागराज में ही  बीता। 


नए अध्यक्षआज प्रयागराज आएंगे

काशी प्रांत के प्रचार प्रमुख अश्विनी कुमार ने बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष केपी सिंह सोमवार को प्रयागराज पहुंचेंगे. केपी सिंह का ज्यादातर समय   प्रयागराज में ही बीता। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई प्रयागराज के हाई स्कूल से ही की। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी, एमएससी, एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई की है। उन्होंने बस्ती, उधमसिंह नगर, देवरिया, बहराइच, सीतापुर, फतेहपुर आदि जिलों में जीआरपी, पीएचक्यू, इंटेलिजेंस, एसटीएफ आदि में काम किया है। उनके अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *