प्रयागराज में सीमा आजाद के घर पर एनआईए की छापेमारी: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद दूसरी बार पहुंची एनआईए
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 September, 2023 15:25
- 2139
एनआईए की 14 सदस्यीय टीम मंगलवार को प्रयागराज के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. टीम ने सामाजिक कार्यकर्ता और पीयूसीएल उत्तर प्रदेश की सचिव सीमा आजाद और उनके पति विश्वविजय को नजरबंद कर दिया है। रसूलाबाद स्थित घर में सुबह 5 बजे से सर्च ऑपरेशन चल रहा है. लैपटॉप, मोबाइल, साहित्य और कविताएं जब्त कर ली गई हैं.
घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. सीमा आजाद के पति विश्व विजय ने जब मीडिया से बात करने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. विश्वविजय का आरोप है कि सरकार एनआईए के नाम पर उत्पीड़न कर रही है.
इससे पहले एनआईए की टीम कई दिनों तक प्रयागराज में डेरा डाले रही है. बेहद गुप्त रखे गए इस मिशन की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई. अधिकारी सर्किट हाउस में रुके हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
Comments