Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

मां के जन्मदिन पर उनसे मिलने पहुंचे मोदी:मां के पैर धोए फिर पानी आंखों से लगाया, उन्हें शॉल ओढ़ाकर पूजा भी की....

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपनी मां हीराबेन के जन्मदिन पर अहमदाबाद पहुंचे। PM ने अपनी मां के पैर धोए, उसके बाद उस पानी को आंखों से लगाया। मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर पूजा की, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी की मां ने भी जन्मदिन पर मिलने पहुंचे बेटे का मुंह मीठा कराया।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने आज अपने जीवन 100वें साल में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के बीच बॉन्डिंग दिखाती ये तस्वीरें देखिए.

प्रधानमंत्री मोदी की मां 100वें साल में प्रवेश करते हुए भी फिट हैं। उनकी फिटनेस से जुड़ी यह खास खबर भी पढ़ें

गुजरात में मातृशक्ति योजना की शुरुआत
मोदी शनिवार को पावागढ़ में महाकाली के दर्शन कर विरासत वन में लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वडोदरा रवाना हुए। वहां ‘गुजरात गौरव अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम में वे ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ (MMY) की शुरुआत की।

गुजरात सरकार ने महिला की गर्भावस्था से लेकर मातृत्व के पहले 1000 दिनों तक माता और शिशु दोनों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने तथा उनकी पोषण स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की घोषणा की है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *