Sunday 08 Nov 2026 16:53 PM

Breaking News:

गर्दन काटने वाले मांझे पर प्रशासन के ध्यान नहीं दे पाने से जा रही है मासूम जनता की जानें !


   घायल अनूप की चिकित्सा करते  डॉ सोनू सिंह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय




प्रयागराज।  चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे मांझे से जा रही है मासूम जनता की जानें! 

स्कूल से घर लौटते बीते मंगलावर को नैनी यमुना ब्रिज पर शिक्षक  अनूप  25 उम्र पिता ज्ञानचंद्र   की चाइनीज मंझे के कारन गर्दन काट गयी वो अभी भी मौत के मुँह जूझ रहा , बकौल डॉ सोनू सिंह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ने बताया  की अभी भी वह मौत से  जूंझ रहे, इस तरह के कई केस  4-5  साल भर में आ ही जा रहे है यदि डॉ की मौके पर यहां मदद न मिले तो पता नहीं क्या हो मरीज का ?  इसलिए पूरी सतर्कता बरती जाती है, यथा  सम्भव  कोशिश की जाती है परिणामतः मरीज ठीक भी हो जाता है पर हर केस में ऐसा नहीं कहा  जा सकता !

 डीसीपी नगर दीपक भूकर का कहना है कि धरपकड़ का निर्देश दिया जा चुका है.

पर सवाल यह उठता है जब कोई गंभीर घटना घट जाती है तब ही  पुलिस प्रशासन  क्यों जागती है ? जबकि यह पूर्ण प्रतिबधित है। ऐसे में यहाँ प्रतिबंधित होने के बाद में धरपकड़ की जरूरत का मतलब है सख्ती नहीं हो रही ,  कब तक पुलिस ऐसे मासूम जनता की जानें से खेलती रहेगी ? यदि प्रतिबधित है तो बिकना ही नहीं चाहिये !

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *