Sunday 08 Nov 2026 16:53 PM

Breaking News:

लेबनान से शत्रु विमान के प्रवेश के बाद इजराइल ने निवासियों से शेल्टर में रहने का किया आग्रह!



जेरूसलम । इजरायली सेना ने बुधवार रात कहा कि एक शत्रु विमान ने लेबनान से उत्तरी इजरायल में प्रवेश किया। साथ ही वहां के निवासियों से आश्रयों के अंदर रहने का आग्रह किया है।

 इजरायली सेना ने एक बयान में लेबनान से इजरायली हवाई क्षेत्र में एक संदिग्ध घुसपैठ की सूचना दी, लेकिन यह नहीं बताया कि किस प्रकार का विमान था।

इसमें कहा गया है कि शत्रु विमानों की चेतावनी वाले सायरन पूरे गैलिली क्षेत्र और इजरायली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में सुने गए।

बयान में कहा गया है, जिन इलाकों में सायरन बजाया गया, वहां के सभी नागरिकों को आश्रय स्थलों में प्रवेश करने और अगली सूचना तक उनमें रहने के लिए कहा गया है।

लगभग एक दर्जन ड्रोन घुस आए है और इजरायली विमान उन्हें रोकने की कोशिश में उनका पीछा कर रहे है। सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज में उत्तरी इजराइल के बादलों वाले आसमान में एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *