इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट पर खड़ी कारों में लगी आग:पहले एक गाड़ी में लगी आग फिर दूसरी को भी चपेट में लिया, फायर सर्विस के दारोगा समेत 2 कर्मी निलंबित
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 2 June, 2022 14:27
- 4040
इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर-1 के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक फोर व्हीलर में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि उसने दूसरी फोर व्हीलर को भी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिस जगह गाड़ी खड़ी थी, उसके आसपास 12 फोर व्हीलर और खड़ी थीं। इसके बाद जैसे ही आग की सूचना वकीलों और मुकदमे के लिए आए को हुई, उन्होंने अपनी-अपनी गाड़ियां वहां से हटाना शुरू कर दिया। वहीं
SSP अजय कुमार ने आग बुझाने के लिए देरी से पहुंचने मामले को गंभीरता से लेते हुए फायर सर्विस के दारोगा समेत 2 कर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी की भी भूमिका की जांच की जाएगी।
Comments