Sunday 08 Nov 2026 16:53 PM

Breaking News:

ग्रेटर नोएडा के गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, जान बचाने को तीसरी और पांचवीं मंजिल से शीशे तोड़कर कूदे लोग !



ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने गैलेक्सी प्लाजा में आग लगने से हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें कुछ लोग पांचवी और तीसरी मंजिल से शीशे तोड़कर नीचे कूदते हुए दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति पांचवी मंजिल से कूद गया, उसका भी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे काफी चोट भी लगी है। बताया जा रहा है कि उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में काफी तेज चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और बिसरख कोतवाली की पुलिस टीम भी पहुंच गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। आग बहुत ज्यादा भीषण नहीं है। लेकिन, प्लाजा के अंदर धुआं भर जाने से लोगों का दम घुट रहा है और लोग नीचे भी नहीं उतर पा रहे। इसीलिए पांचवी मंजिल से लोगों के कूदने की सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन, अभी यह बता पाना काफी मुश्किल है कि प्लाजा के अंदर कितने लोग मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जो लोग भी अंदर फंसे हैं, उनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *