जिलाधिकारी को ट्विटर पर मिली धमकी, एफआईआर दर्ज: जानें किस पर ? दर्ज हुई FIR
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 September, 2023 15:48
- 1397
मऊ(आरएनएस)। विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत 4 सितंबर को जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शाम को कई बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यों का जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के उपरांत ज्योति यादव नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट द्वारा जिलाधिकारी को धमकी भरा कमेंट प्रेषित किया गया। मामला संज्ञान पर में आने पर चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडे द्वारा ज्योति यादव के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 507, 171 एफ, 171 जी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई।
Comments