Wednesday 04 Feb 2026 10:01 AM

Breaking News:

उड़ते प्लेन में CM का विरोध कर रहे थे कांग्रेसी कार्यकर्ता, सिक्योरिटी ने जहाज में ही दे मारा धक्का...

 यूथ कांग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं ने एक विमान में केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ सोमवार को कथित रूप से नारेबाजी की. उस वक्त विजयन कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे. यह घटना विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद की है. LDF के संयोजक ईपी जयराजन ने इसे ‘आतंकी गतिविधि’ बताया है. 

प्रदर्शनकारी को मारा धक्का

कांग्रेस के मुताबिक, जयराजन ने एक प्रदर्शनकारी को कथित रूप से धक्का देकर गिरा दिया. जयराजन ने विमान में जो हुआ उसकी तुलना आतंकवादी समूह की गतिविधि से कर दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस हद तक गिर गई है कि वह 'आतंकवादी समूहों के तरीकों को अपना रही है' और दावा किया कि यह मुख्यमंत्री पर हमला था. 

'आतंकियों के साथ घूम रही थी कांग्रेस'

एलडीएफ के संयोजक ने घटना के बाद पत्रकारों से कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की आलोचना कर रहा था, जब कांग्रेस कथित तौर पर ऐसे आतंकवादियों के साथ घूम रही थी. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राज्य का मुख्यमंत्री एक विमान में सुकून से यात्रा तक नहीं कर सकता है और ऐसी स्थिति कथित तौर पर कांग्रेस के कारण पैदा हुई है

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *