Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

ब्रिटेन के पूर्व पीएम मुश्किलों में घिरे,बोरिस जॉनसन ने कबूला- संसद को किया था गुमराह :London


लंदन 22 मार्च,।  ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 'पार्टीगेटÓ मामले में स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने संसद को गुमराह किया था। हालांकि, जॉनसन ने ये भी कहा कि ये उनसे अनजाने में हुआ। उनकी नीयत गलत नहीं थी। बता दें कि पार्टीगेट मामले में पार्लियामेंट्री कमेटी जांच कर रही है। आज इस मामले में जॉनसन से पूछताछ होगी।

जॉनसन ने 52 पन्नों का लिखित डोजियर जांच कमेटी को दिया। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने दो साल के कोविड लॉकडाउन में नियमों को तोडऩे से इनकार क्यों किया? जब उनके कर्मचारी अक्सर 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पार्टी कर रहे थे। इस मामले में जॉनसन के साथ तत्कालीन वित्त मंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर भी पुलिस ने जुर्माना लगाया था।

बता दें कि पिछले साल इसी मामले को लेकर संसद के सामने बोरिस जॉनसन ने सफाई दी थी। तब उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया था। अब जॉनसन ने कहा कि 'मैंने जानबूझकर या लापरवाही से एक दिसंबर 2021, आठ दिसंबर 2021 या किसी अन्य तारीख को सदन को गुमराह नहीं किया। मैंने वही बोला, जो मेरे वकील ने तैयार किया था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *