Wednesday 04 Feb 2026 12:58 PM

Breaking News:

फिर फायरिंग से थर्राया अमेरिका, जॉर्जिया में फायरिंग में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार: वॉशिंगटन!


                                                                            प्रतीक फोटो 



वाशिंगटन. अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शनिवार सुबह करीब 10.45 बजे जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से लगभग 45 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिमी हेनरी काउंटी के हैम्पटन शहर के डॉगवुड लेक्स इलाके में हुई।

हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़ितों में से तीन पुरुष और एक महिला थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जासूस कम से कम चार अपराध स्थलों की जांच कर रहे हैं।


पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी में शामिल 40 वर्षीय आंद्रे लॉन्गमोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, अधिकारियों ने पीड़ितों के नाम जारी नहीं किये हैं. बता दें कि इस साल अमेरिका में गोलीबारी की यह 31वीं घटना है. इन घटनाओं में अब तक कम से कम 153 लोगों की जान जा चुकी है.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *