Wednesday 04 Feb 2026 8:59 AM

Breaking News:

सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए हुआ एम.ओ.यू !


सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार 


 नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार के लिए सूरीनाम हिन्दी परिषद तथा संस्कृत विभाग के  मध्य एम्.ओ.यू. किया गया है। विभागाध्यक्ष संस्कृत डॉ.देव नारायण पाठक ने  बताया कि इस एम्.ओ.यू. से  ग्रामीणांचल के छात्र अब सूरीनाम हिन्दी परिषद के साथ मिलकर भारतीय संस्कृति तथा शोध के गुणवत्ता में वृद्धि करेंगे । माननीय कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार श्रीवास्तव ने सनातन संस्कृति के माहात्म्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। माननीय प्रति कुलपति प्रोफेसर सुरेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि  सूरीनाम के छात्र अब इस विश्वविद्यालय में आकर सनातन संस्कृति की वैज्ञानिकता से परिचित होंगे। कुलसचिव श्री आर.एल.विश्वकर्मा तथा सूरीनाम हिन्दी परिषद के अध्यक्ष श्री सतजानन्द परमसुख,सचिव श्री किशन फिरोते तथा कोषाध्यक्ष श्री हेमन्त हीरालाल , डॉ.प्रभात कुमार, डॉ.प्रबुद्ध मिश्र,ने इस एम्.ओ.यू.पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *