Sunday 08 Nov 2026 16:11 PM

Breaking News:

सनातन रक्षा संघ प्रयागराज जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, बनते ही गरजी सुशीला भारती "मेरे संकल्प को कोई चैलेंज नहीं कर सकता"


प्रयागराज! प्रत्येक सनातनी  महिलाओं को सशक्त बनाने व सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं मेरे संकल्प को कोई चैलेंज नहीं कर सकता! न जाने कितनी सनातनी बालिकाओं को मैंने जिहादियों से बचाया है बल्कि उनको सबक भी सिखाया है क्योंकि सनातन परंपरा सभी लोगों के  हित को पोषण देता है, किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दूंगी विशेष तौर पर महिलाओं को आत्मरक्षार्थ सबल बनाने के लिए प्रतिज्ञा ले रखी है मैंने ,देश और राष्ट्र के प्रति  जिनका समर्पण है मैं  उनके लिए वचनबद्ध हूं, उक्त उद्गार प्रयागराज में नया पुरवा बेली अपने आवासीय  सनातन रक्षा संघ की बैठक में सुशीला भारती जी ने व्यक्त किया, सुशीला भारती को राष्ट्रीय महामंत्री ममता पांडे जी की संस्तुति से  जिला संगठन मंत्री संजू मिश्रा की अध्यक्षता में  जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया गया, उक्त बैठक में श्री राम जी विश्वकर्मा जिला महामंत्री प्रयागराज सनातन रक्षा संघ. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री एन के कुशवाहा आदि की उपस्थिति  में  जय भवानी ,वीर भोग्य वसुंधरा के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *