Sunday 08 Nov 2026 16:11 PM

Breaking News:

कानपुर में पेंटर की गोली मार कर हत्या

कानपुर में पेंटर की गोली मार कर हत्या

कानपुर में काम कर रहे पेंटर की गोली लगने से मौत, मालिक की भूमिका पर संदेह

कानपुर में रावतपुर के धामीखेड़ा में गुरुवार शाम एक पेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहरी हिस्से में पुट्टी लगा रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। केशवपुरम निवासी योगेश परमार उर्फ गुड्डू सिंह का धामीखेड़ा में एक होटल बन रहा है। इस होटल में हरदोई के बेहटा दुलारपुर गांव निवासी रवि (25) पेंटिंग और पुट्टी लगाने का काम कर रहा था।

 एक गोली रवि के पेट में जा धंसी। जिससे वह नीचे फर्श पर जा गिरा। होटल मालिक योगेश अपने चालक संदीप के साथ रवि को हैलट ले गए जहां डाक्टरों से योगेश ने काम करने के दौरान गिरकर घायल होने की बात कही। परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया तो होटल मालिक और चालक शव छोड़कर भाग निकले।


एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में पेंटर की गोली लगने से मौत की बात सामने आई है। गोली होटल मालिक के ड्राइवर संजय की बंदूक से चली थी। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक भी जांच की जद में है।


प्रत्यादर्शियों के अनुसार वारदात से पहले होटल मालिक और रवि की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस का दावा है कि वारदात के वक्त ड्राइवर बिल्डिंग के आगे वाले हिस्से में खड़ा था। जबकि घटना बिल्डिंग के पीछे के हिस्से में हुई है। ऐसे में गोली मालिक ने चलाई कि उसके ड्राइवर ने इस बिंदु पर जांच की जा रही है

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *