Sunday 08 Nov 2026 16:22 PM

Breaking News:

मेलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ माघ मेला पर चर्चा की

मेलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ माघ मेला पर चर्चा की
प्रयागराज मेला प्राधिकरण स्थित (आईसीसीसी) सभागार में मेलाधिकारी और पुलिस अधिकारी महोदय, ने सभी पत्रकारों के साथ बैठकर बीतें शाही स्नानों और आगामी शाही स्नानो को लेकर बैठक कर सवाल जवाब किया.

बैठक में अधिकारी महोदय द्वारा मेला विभागों से सम्बंधित कार्यों का फीडबैक लिया गया की कहीं विभागों द्वारा कुछ कमी तो नहीं रही. पत्रकारों द्वारा कुछ कमियों की बात कही गयी और सराहना की गयी.

पत्रकारों द्वारा मिली सराहना से मेलाधिकारी महोदय और पुलिस अधिकारी महोदय काफी संतुस्ट हुए और भविष्य में लगने वाले माघ मेला और कुम्भ मेला से सम्बंधित राय-मशवरा किया और मिडिया को धन्यवाद किया और कहा की आप लोगों ने (प्रिंट मिडिया,इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, सोशल मिडिया) ने जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन का सहयोग किया... माघ मेला का सकारात्मक प्रचार प्रसार किया, जिससे भारत के दूर- दराज़ के श्रद्धलुओं तक माघ मेला का एक अच्छा सन्देश गया वो बहुत काबिले तारीफ़ है जिसके लिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद .

पत्रकारों द्वारा भी मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संचालन व्यवस्था की तारीफ की गयी और भविष्य में लगने वाले माघ मेला और कुम्भ मेला की और अच्छे से संचालन के लिए बधाई दी गयी.
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *