Sunday 09 Aug 2026 14:05 PM

Breaking News:

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्य्पाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह निधन हो गया. उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली. हालांकि परिजन आज उन्हें लखनऊ पीजीआई ले जाने की तैयारी में थे.


दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था. वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे. उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था.

शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी. परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी. लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *