Sunday 08 Nov 2026 16:21 PM

Breaking News:

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का लेते रहे जायजा


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकरी श्री संजय कुमार खत्री रविवार को सपत्नीक मेरी लूकस स्कूल में जाकर मतदान किया तथा संगम सभागार में स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार जनपद विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, इलाहाबाद पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय हरवार सेकंड, करछना विधान सभा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चक बबुरा के प्राथमिक विद्यालय एवं बृज मंगल सिंह इण्टर कालेज, फूलपुर विधानसभा के ईसीपुर प्राथमिक विद्यालय, सोरांव विधानसभा के प्राइमरी स्कूल भावापुर, इलाहाबाद पश्चिमी के पीपल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आर्य बेसिक कान्वेंट स्कूल एंड इण्टर कालेज तथा इलाहाबाद दक्षिणी के सदियापुर, करैलाबाग स्थित एम0एल0 कान्वेंट स्कूल में बनाये गये मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुए मतदान की स्थिति का जायजा लेते रहे तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जनपद में कुल 12 पिंक बूथ तथा 44 माॅडल बूथ बनाये गये थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *