Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

70 वर्ष पुराने राजनीतिक विमर्श की बदली दिशा : जितेंद्र सिंह

70 वर्ष पुराने राजनीतिक विमर्श की बदली दिशा : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाति, धर्म और अन्य विभाजनकारी विषयों पर आधारित कांग्रेस के 70 वर्ष पुराने राजनीतिक विमर्श की दिशा पलट दी है और अब देश में विकास की बातें होती हैं।


उत्तर प्रदेश के संभल जिले के एक सुदूर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में ‘‘विकास की मजबूत आधारशिला'' तैयार करने के बाद नए भारत के लिए एक नया विकास पथ तैयार कर रहे हैं, जो ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास'' के उनके मंत्र पर आधारित है।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकास मॉडल समावेशी है और इस नए राजनीतिक विमर्श में समाज के किसी भी वर्ग के तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *