Wednesday 04 Feb 2026 12:58 PM

Breaking News:

गाजियाबाद में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, एक की मौत; कई के दबे होने की आशंका!



                                                          प्रतीक फोटो 



गाजियाबाद । गाजियाबाद के लोनी इलाके में शनिवार को एक दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। उसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है जबकि एक की मौत हो गई है। अब तक पांच लोगों को जीवित निकाला जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी इलाके के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो मंजिला जर्जर मकान गिर गया। बचाये गये लोगों में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मकान बिना पिलर के बना था।

मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *