Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

प्रयागराज में फाइव स्टार दो होटल बनेंगे! होटल बनाने को तैयार हैं निवेशक :महाकुंभ की तैयारी...

प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शहर को नए कलेवर में लाने के लिए यहां दो फाइव स्टार होटल बनाने की भी योजना चल रही है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण होटल के लिए जमीन की तलाश करें।

महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा थर्ड पार्टी से
मंत्री ने सोमवार को महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा जो भी सड़क मरम्मत के लिए चिह्नित की जाए, उस पर केवल डामर बिछाकर सड़क को ऊंचा न किया जाए। मानकों के अनुसार, सड़क खोदकर लेवलिंग करके ही सड़कें बनाई जाएं। कार्य की गुणवत्ता के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन जरूर कराएं।

कुंभ मेले के लिए बहुत से सामान किराए पर लिए जाते हैं। इनका किराया सामान की कीमत से भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में किराए पर लेने के बजाए खरीदने पर विचार करें।

प्राचीन मंदिरों को होगा सुंदरीकरण
मंत्री ने कहा कि प्रयागराज एयरपोर्ट तो बहुत सुंदर है। वैसे ही शहर तक आने के रास्ते को बेहतर और सुंदर बनाया जाए। शहर के प्राचीन मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा, ताकि पूरे विश्व से आने वाले करोड़ों यात्री सुखद अनुभूति के साथ वापस लौटें। इसमें सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक प्रवीण पटेल और अन्य मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *