Sunday 08 Nov 2026 16:39 PM

Breaking News:

काकोरी ट्रेन एक्शन: पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत "काकोरी ट्रेन एक्शन" में शहीद क्रांतिकारियों को याद करते हुए "सारंग नाट्य संस्था" प्रयागराज के कलाकारों द्वारा शहीद पद्मधर लाल शहीद स्थल कचेहरी और आज़ाद पार्क और आज 17 दिसंबर को चौक में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह चंद्र शेखर आज़ाद जी को याद करते हुए उन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का अगला कार्यक्रम 18 दिसंबर को शहीद स्थल फांसी इमली, सुलेमसराय। 19 दिसंबर को शहीद रोशन सिंह शहीद स्थल, स्वरूपरानी ।अस्पताल पर नुक्कड़ नाटक का मंचन दोपहर 1 बजे होगा। इस नुक्कड़ नाटक का निर्देशन महेंद्र कनौजिया ने किया। कलाकारों में दिलीप कुमार, शुभम सिंह राजपूत, आयुश केशरवानी, हर्ष श्रीवास्तव, आकाश मौर्य, गौतम त्रिपाठी रहे। इस कार्यक्रम का संयोजन राकेश कुमार वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से किया गया।




Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *