Sunday 09 Aug 2026 11:19 AM

Breaking News:

पुलिस चौकी के सामने हुई चोरी, कानून के रखवाले सोते रहे; 6 दिन बीता नहीं हुई दर्ज रिपोर्ट!

प्रयागराज। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग पर अधिवक्ता आफताब अहमद के आवास के बाहर लगे जनरेटर से 17 अप्रैल की सुबह चोरों ने बैटरी, रेडिएटर और अन्य सामान उड़ा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना स्थल से मात्र 10 कदम की दूरी पर पुलिस बूथ और 100 मीटर पर दो चौकियां मौजूद हैं, फिर भी 6 दिन बीत जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कानून के रखवाले खामोश बैठे हैं और चोर खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।

अधिवक्ता आफताब अहमद ने बताया कि उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर चौकी और लोक सेवा आयोग चौकी को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी देखा, लेकिन कार्रवाई का नाम तक नहीं लिया।

इस लापरवाही से अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो वे पुलिस कमिश्नर से मिलकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, वहीं से दैनिक समाचार पत्र डेटा एक्सपर्ट न्यूज़ का प्रकाशन भी होता है। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है और कानून व्यवस्था पर सीधा तमाचा है।



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *