Sunday 09 Aug 2026 14:06 PM

Breaking News:

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में किया गया कार्यक्रम....PRAYAGRAJ

काकोरी के अमर  शहीदों की स्मृति में  किया गया कार्यक्रम....PRAYAGRAJ

काकोरी के शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के चौथे  दिन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का किया गया आयोजन




काकोरी बलिदान सप्ताह काकोरी के शहीदों की स्मृति कार्यक्रम के चौथे  दिन रविवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग,प्रयागराज तथा जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप श्रीमती केसरी देवी पटेल माननीय सांसद फूलपुर प्रयागराज एवं श्री दिलीप चैरसिया जिला उपाध्याक्ष बीजेपी ने शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में   लोकगायक उमेश कनौजिया द्वारा लोकगीत एवम् इंद्रजीत पटेल द्वारा आल्हा गायन प्रस्तुति द्वारा शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्री भोलानाथ कनौजिया जिला विकास जिला, श्री कपिल कुमार उपायुक्त मनरेगा प्रयागराज, श्री गुलाम सरवर पांडुलिपी अधिकारी, श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक प्रयागराज, श्री चंद्रबली पटेल समाजसेवी, श्री रंगबाली पटेल, श्री विकास यादव तथा  गणमान्य अतिथिगणों की उपस्थित रही।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *