“सनातन धर्म की रक्षा केवल ढोल–मंजीरा और कथा से नहीं हो सकती, बल्कि शक्ति से हो सकती है-राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन रक्षा संघ।
सनातन रक्षा संघ द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ,🔥
माघ मेला प्रयागराज में मातृशक्ति आत्मरक्षा महाभियान का भव्य शुभारंभ
प्रयागराज। माघ मेला की पावन भूमि पर सनातन रक्षा संघ द्वारा संचालित मातृ शक्ति आत्मरक्षा एवं संस्कार संरक्षण महाभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय Female Self Defence Training Camp का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, मानसिक दृढ़ता और शारीरिक शक्ति से संपन्न बनाना है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आत्मरक्षा प्रशिक्षक श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उन्होंने आत्मरक्षा की अत्यावश्यक तकनीकों, रणनीतियों एवं आधुनिक मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है।
🔴 राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रचंड वक्तव्य 🔴
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य स्वतंत्र कुमार शुक्ल “याज्ञवल्क्य” ने दो टूक शब्दों में कहा—
“सनातन धर्म की रक्षा केवल ढोल–मंजीरा और कथा से नहीं हो सकती,
बल्कि शक्ति से हो सकती है। शक्ति की अवधारणा सनातन धर्म का मूल है,
इसी कारण हमारे देवी-देवता अस्त्र–शस्त्र धारी हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि
“आक्रांताओं के आक्रमणों के कारण हम अपने मूल पथ से भटक गए,
जिसका परिणाम यह हुआ कि आज सनातन धर्म को मानने वाले लोग
सीमित और संकुचित होकर हर स्थान पर सताए और मारे जा रहे हैं।”
🟠 EXCLUSIVE NEWS 🟠
इसी पीड़ा से जन्मा सनातन रक्षा संघ का संकल्प
आचार्य शुक्ल ने स्पष्ट किया कि
“इन्हीं परिस्थितियों ने सनातन रक्षा संघ को यह लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया
कि महिलाओं और बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देकर
उन्हें शक्ति-संपन्न, निर्भीक और आत्मनिर्भर बनाया जाए।”
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश एवं माँ सरस्वती के विधिवत पूजन के साथ हुआ। पूजन आचार्य जनार्दन एवं आचार्य सचिन द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संघ की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ममता पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नवल कुमार कुशवाहा उड़ीसा संगठन मंत्री श्री निरंजन पाणिग्रही, एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित रहीं। पूरा वातावरण “जय सनातन”, “वीर भोग्या वसुंधरा”, “हर हर महादेव” के नारों से गूंज उठा।
Comments