Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

PRAYAGRAJ में मिल रही थी लापरवाही की शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से लिया गया निर्णय....

बीते विधानसभा चुनाव में हार के बाद से सपा को और मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पार्टी की कमजोर कड़ी को साइड लाइन कर मजबूत पदाधिकारियों की तलाश में जुटे हैं। यही कारण है कि प्रयागराज के सभी प्रकोष्ठ को अखिलेश यादव ने भंग कर दिया है। अचानक अखिलेश के इस फैसले से सपाइयों में भी हलचल बढ़ गई। हर कोई यही जानने का प्रयास करता रहा कि अचानक यह निर्णय क्यों लिया गया। बताया जा रहा है प्रकोष्ठ के कुछ पदाधिकारी पार्टी के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं।

युवा चेहरों का बढ़ सकता है कद

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि भी की गई है। जिसमें लिखा गया है… समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय, राज्य, जिला कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव अब नए चेहरों को प्रमुख पदों की जिम्मेदारी दे सकते हैं। प्रयागराज में सपा के मीडिया प्रभारी सूरज ने दैनिक भास्कर को बताया कि अखिलेश यादव के लेटर आने के बाद सभी प्रकोष्ठ भंग हो गए हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *