Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

रिटायर हाेने पर भी देते रहे वेतन, 2 बाबू निलंबित :प्रयागराज विकास प्राधिकरण

PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) के दो लापरवाह दो बाबूओं को मंगलवार को लापरवाही के चलते सस्पेंंड कर दिया गया है। दोनों बाबू एक कर्मचारी को रिटायर होने के बाद भी वेतन जारी करते रहे। इस बड़ी लापरवाही के चलते पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने बाबू आशुतोष तिवारी और नीरज प्रजापति को निलंबित कर दिया। अधिष्ठान के वरिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

6.50 लाख रुपए की रिकवरी करेगी PDA

दरअसल, रमेश सिंह पीडीए में सहायक संपत्ति अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके हैं। इसके बावजूद वह बाबू की सांठ गांठ के चलते एक साल तक वेतन लेते रहे। पीडीए ने बाबू को संस्पेड करने के बाद यह निर्णय लिया है कि अब रमेश सिंह से 6.50 लाख रुपए की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस भी दे दिया गया है। पूछा गया है कि एक साल तक वह वेतन किस आधार पर लेते रहे? मामले की जांच के लिए उपाध्यक्ष ने एक टीम भी गठित कर दी गई है। बता दें कि वेतन जारी करने में हो रही धांधली को संयुक्त सचिव अजय कुमार ने पकड़ा था।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *