Saturday 09 May 2026 22:42 PM

Breaking News:

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं आएंगे पुतिन:यूक्रेन !



यूक्रेन।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।

पेसकोव ने कहा, अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान पर है। जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और वह 7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे। इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (आईसीसी) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है. हालांकि, क्रेमलिन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसका मतलब ये है कि विदेश यात्रा करते समय व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *