Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

बैठक में नहीं शामिल होंगी ममता! राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शरद पवार की जानें TMC ने क्या कहा...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के कारण आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 21 जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में संभवत: भाग नहीं ले पाएंगी. तृणमूल कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पदाधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में तृणमूल कांग्रेस का कोई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेगा.

शरद की बैठक में ममता नहीं होंगी शामिल?

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी. उन्होंने शरद पवार को भी बता दिया है, लेकिन हमारी पार्टी का एक नेता वहां मौजूद रहेगा. आगामी राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए 15 जून को दिल्ली में बनर्जी द्वारा बुलाई गई इस तरह की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि ‘देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार’ रखने वाला एक साझा उम्मीदवार विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुना जाएगा. बैठक में करीब 17 दलों ने भाग लिया था.

ममता पहले ही कर चुकी हैं बैठक

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के नेता इस बैठक में शरीक हुए, जबकि आम आदमी पार्टी (आप), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), शिरोमणि अकाली दल (शिअद), एआईएमआईएम और बीजू जनता दल (बीजद) ने इससे दूरी बनाए रखना मुनासिब समझा.

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *