Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

बाइक से टकराया पिकअप, 3 दोस्तों की मौत: गाड़ी खड़ी कर भागा चालक; एक युवक की शादी एक माह पहले ही हुई थी...




प्रयागराज में बुधवार की शाम अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक ने पिकअप खड़ी कर दी और वहां से फरार हो गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव का है.



आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हंगामा कर रख दिया।

नीरज की एक महीने पहले हुई थी शादी

सराय ममरेज के मसाढ़ी गांव के रहने वाले पंचू (20), नीरज (24) और सुनील कुमार (20) दोस्त हैं. बुधवार दोपहर तीनों बाइक से कहीं जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही गांव से सड़क पर पहुंची कटरा की ओर से आ रही पिकअप जीप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.


एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातम छाया है. पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। मृतक तीन युवकों में से नीरज की शादी एक माह पूर्व हुई थी। उनकी पत्नी कंचन के आंसू थम नहीं रहे हैं.



यह तस्वीर घटनास्थल की है। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करते हुए अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *