Sunday 08 Nov 2026 16:39 PM

Breaking News:

सेना में भी जलवा दिखा रहा नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज: धर्मगुरु की भर्ती परीक्षा में ११० चयनित !



नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज



नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ देव नारायण पाठक ने बताया कि वाराणसी, एवं उत्तराखंड में हुई धर्म गुरुओं की भर्ती में कुल ९१६ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें हमारे विश्वविद्यालय से ११० अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। एक प्रश्न के उत्तर में डाॅ.पाठक ने बताया कि सत्र २०११-१२ से संस्कृत विभाग में ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र डिप्लोमा कोर्स चलाया जा रहा है। वर्तमान में पाठ्यक्रम की उपयोगिता को देखते हुए विभाग अब पुनः प्रवेश में सीट वृद्धि हेतु प्रस्ताव बोर्ड आफ स्टडीज तथा फैकल्टी बोर्ड के माध्यम से एकेडमिक काउंसिल के समक्ष रखेगा, जिससे छात्रों को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के साथ -साथ अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके। शताधिक छात्रों की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय श्री जे.एन.मिश्र , कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रति कुलपति प्रोफेसर सुरेश चन्द्र तिवारी तथा निदेशक जमुनीपुर परिसर डॉ.प्रबुद्ध मिश्र ने सफल छात्रों को बधाई दिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *