Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

सांसद डॉ. रीता जोशी तीसरी बार कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद दिल्ली में होम आइसोलेट....

कोरोना का खतरा भले ही कम हो गया है लेकिन अभी यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। शनिवार को इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बता दें इसके पहले भी दो बार सांसद कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला एडवोकेट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया कि सांसद दिल्ली में ही होम आइसोलेशन में हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

दक्षिण भारत के दौरे पर गई थीं सांसद

अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सांसद दक्षिण भारत में संसदीय दल के दौरे पर गई थीं। वहां से लौटने पर जब उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो पता चला कि उनकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आ गई है। डाक्टरों की सलाह पर सांसद दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर हाेम आइसोलेट हो गई हैैं। बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सांसद कोरोना संक्रमित हुई थीं लेकिन उस समय उनका स्वास्थ्य कुछ खराब हो गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सांसद की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह प्रयागराज लौटेंगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *