Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

एक बहुत बड़ा खुलासा :महिलाओं में बढ़ रही मानसिक बीमारी:प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर एक्सपर्ट ने रखे विचार...

मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल यानी काल्विन में मंगलवार को महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चाँ हुई। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्वयंसिद्धा संस्था के संयुक्त सहयोग से संगोष्ठी आयोजित की गई। अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान ने कहा कि आमजन में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तो है लेकिन मन को लेकर जागरूकता कम है। इसीलिए सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है प्रत्येक जनपद में मनोचिकित्सक की टीम हो ताकि मरीज को मानसिक बीमारियों के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि महिलाओं में मानसिक बीमारी भी बढ़ रही है। यदि लक्षण दिखे तो मनोचिकित्सक को दिखाने में संकोच न करें।

महिलाओं के लिए योग ज्यादा जरूरी : डा. वर्तिका

डॉ. वर्तिका श्रीवास्तव ने महिलाओं के लिए योग महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें ताकि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहें। नैदानिक मनोवैज्ञानिक ईशान्या राज ने महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि के रूप में डा. राजेश कुमार रहे। इस मौके पर अस्पताल के मैनेजर ज्ञानेंद्र पांडेय, सुधा बहादुर, प्रिया नारायण, मधुबाला श्रीवास्तव, नीना गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *