Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

वकील को सिर काटने की धमकी दी, लड़की का बचाव नहीं करने की दी चेतावनी ,प्रयागराज में लव जिहाद मामला !


प्रयागराज में एक वकील को सिर काटने की धमकी दी गई है। एडवोकेट मनोज कुमार त्रिपाठी को धमकी दी गई है कि लव जिहाद मामले में लड़की का बचाव करना बंद कर दें, नहीं तो आपकी भी नूपुर शर्मा के समर्थकों की हालत हो जाएगी। इस मामले में अधिवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


घर लौटते समय सिर पर  पर सटा दिया कट्‌टा


प्रयागराज के किदवई नगर अल्लापुर निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि 16 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे वह मुवक्किल से मिलने अपने घर जा रहा था. तभी एक बाइक पर सवार दो लोग समयामाई  पार्क कटरा में रुके और गाली-गलौज करने लगे।


जब तक उनमें से कोई कुछ समझ नहीं पाता, तब तक इन्हीं बदमाशों में से एक ने मेरे सिर पर कट्‌टा  रख दिया। मौका पाकर मैं जान बचाकर भागने लगा। उन लोगों ने कहा कि  भाई पर केस करना चाहिए था, आप महिला का बचाव कर रहे हैं। आपका हाल भी नूपुर शर्मा के समर्थकों जैसा होगा। इस दौरान उपद्रवियों ने एक धर्म विशेष का नारा लगाया। सिर काटने की धमकी भी दी।


कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि एक नर्सिंग छात्रा से    धर्म छिपाकर के  शादी करने और भाइयों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक वकील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.


इस मामले में लड़की की मदद एडवोकेट मनोज त्रिपाठी ने की. इस मामले में धमकी देने का मामला सामने आया है. इसकी जांच की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *