Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

कोविड- 19 जांच प्रयागराज में ठप !

लगातार छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे कोविड टेस्ट के लिए होने वाला सैंपलिंग का कार्य प्रभावित हो गया है। प्रयागराज के किसी भी सैंपलिंग सेंटर पर सैंपलिंग का कार्य नहीं हो रहा है। स्वास्थ्यकर्मी तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में पहुंचकर नारेबाजी की। बोले- जब तक हमारा मानदेय नहीं दे दिया जाता है तब तक हम लोग सैंपल कलेक्शन का काम नहीं करेंगे। अमित गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में हम लोगों ने जान जोखिम में डालकर घर घर जाकर सैंपलिंग का कार्य किया और अब हम लोगों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है।

नहीं सुन रहे सीएमओ, किससे लगाएं गुहार

संविदाकमिर्यों ने कहा कल हम लोग सीएमओ से अपनी बात रखने के लिए गए तो वहां मिलने से मना कर दिया गया। अब हम अपनी बात किससे कहें। संविदाकर्मियों ने कहा, लिखा पढ़ी मेें हम लोगों को करीब 16 हजार रुपए का मानदेय दिया जाता है लेकिन एजेंसी की ओर से मानदेय काटकर आठ से 10 हजार रुपए ही दिया जाता है। इतना ही नहीं कहने के लिए तो हमारा पीएफ भी कटता है लेकिन वह कहां जा रहा है वह हमें नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में हम लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *