Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

केशव बोले- सपा समाप्तवादी पार्टी बनने के कगार पर, बोले- कांग्रेस और बसपा हो चुका है अस्त...

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दो माह बाद प्रयागराज आए हैं। वह यहां शनिवार को सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। बोले- उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और बसपा का अस्तित्व समाप्त हो चुका है, उनका सूर्य अस्त हो चुका है। सपा पर व्यंग्य करते हुए केशव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी होने की कगार पर है। बोले, प्रयागराज भाजपा का गढ़ है था और आगे रहेगा दरअसल, केशव प्रसाद यहां सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक किए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा भी की। शाम को मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित एक संगोष्ठी में भी वह शामिल हुए ।

अशोक स्तंभ के सौंंदर्यीकरण की उठी मांग

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मुट्ठीगंज स्थित राजा बारा के हाथा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में स्थापित जर्जर पड़े अशोक स्तंभ के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन दिया जिस पर माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अधिकारियों को अशोक स्तंभ को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कुमार नारायण, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

लापरवाह ग्राम विकास अधिकारियों पर करें कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस के सभागार में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की समीक्षा की। अमृत सरोवर के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए योजना के साथ कार्य को पूरा करें। इससे महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़कर लाभान्वित होगी। महिला मित्र की संख्या जनपद में कम होने पर उन्होंने महिला मित्रों की संख्या को बढ़ाये जाने के लिए कहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में कुछ ग्राम विकास अधिकारियों के कार्य प्रणाली की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने ऐसे ग्राम विकास अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *