Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

नूपुर शर्मा के बचाव में उतरीं कंगना रनोट:बोलीं- यह अफगानिस्तान नहीं, अपने मन की बात कहने की पूरी आजादी है

बॉलीवुड की क्वीन कंगान रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। उनकी इस बयानबाजी में पॉलीटिकल कमेंट ज्यादा रहते हैं। फिलहाल कंगना बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरी हैं। उन्होंने नूपुर के सपोर्ट में लिखा कि यह अफगानिस्तान नहीं है। दरअसल, नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी।

हमारे पास सरकार है
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, नूपुर को अपने मन की बात कहने की पूरी आजादी है। नूपुर को दी गई हर तरह की धमकियां मैंने देखी हैं। हिंदू भगवानों को हर दिन अपमानित किया जाता है तो हम कोर्ट जाते हैं। ये अफगानिस्तान नहीं है। हमारे पास एक व्यवस्था में चलने वाली सरकार है, जिसे लोगों ने ही चुना है। इस पूरी प्रोसेस को लोकतंत्र कहते हैं। यह बात सिर्फ उन लोगों के लिए है जो हमेशा इस बात को भूल जाते हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *