Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

योग का बाजार होगा 5 लाख करोड़ के पार, भारत कितना बड़ा हिस्सेदार? अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:21 June

योग और बाजार ये दोनों अपने आप में विरोधाभाषी शब्द हैं. लेकिन भूमंडलीकरण के इस दौर में बाजार की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता. योग के जनक और प्रणेता इस देश भारत की इतने बड़े बाजार में मौजूदा हिस्सेदारी तर्कसंगत नहीं लगती. ऐसे में आईए जानते हैं कि योग का बाजार कितना बड़ा है और भारत इसकी हिस्सेदारी पाने में कहां चूक रहा है? 

5 लाख करोड़ का होगा योग का बाजार  

योग धीरे-धीरे योग एक बड़ा बाजार भी बन चुका है. एलाईड मार्केट रिसर्च की साल 2020 में आई रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 तक पूरी दुनिया में योग का कारोबार 3 लाख करोड़ रुपए का हो चुका है. रिपोर्ट में ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2027 तक बाजार 75% बढ़कर 5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *