Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

पुलिस अधिकारीयों और नाविक संघ की हुई बैठक में नदी में नाव पर बैठकर सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगाने के लिए रखी माँग नाविक सघ अध्यक्ष ने !


प्रयागराज पुलिस आयुक्त द्वारा संगम स्थित मानसरोवर सभागार में अध्यक्ष, प्रयागराज नाविक संघ व नाविकों के साथ बैठक आयोजित कर माघ मेला-2024 के सकुशल आयोजन हेतु विचार-विमर्श कर सुझाव प्राप्त किये गये एवं संवाद स्थापित कर सहमति के आधार पर नावों के सुगम एवं सुरक्षित संचालन पर निर्णय लिये गये। इस बैठक में अति0पुलिस आयुक्त/प्रभारी माघ मेला श्री राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस उपायुक्त नगर श्री दीपक भूकर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुश्री श्रद्धा पाण्डेय एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 


नाविक संघ के लोगो द्वारा कुछ घाटों पर सुदृढ़ व्यवस्था किये जाने के लिए कहा गया, पर्व के दिन मोटर बोट न चलाने की मांग की गयी। पुलिस आयुक्त के द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोट में बैठने वाली सभी सवारियों को शत-प्रतिशत लाइफ जैकेट पहनाने के निर्देश दिये गये। अध्यक्ष नाविक संघ के द्वारा सभी नाविकों को सतर्क किया गया कि वह नाव में सवारियों को सेल्फी लेने से हत्तोत्साहित करें जिन सेल्फी के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। पुलिस अधिकारियों एवं जिला नाविक संघ प्रयागराज के साथ भविष्य में और समन्वय बैठकों को आयोजित किये जाने पर सहमति बनी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *