Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

हंडिया में दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़:विरोध पर महिला और बेटियों के साथ मारपीट...जमीन को लेकर चल रहा है विवाद

हंडिया के बड़ौत बाजार की रहने वाली महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए और उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

मामला हंडिया के बड़ौत बाजार का है। यहां की प्रभा ने बताया कि पड़ोसियों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन काेई सुनवाई नहीं हुई। इससे दबंगों के हौसले बड़ गए। शनिवार रात दबंग 35 लोगों के साथ उसके घर में जबरन घुस गए और तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। उसने भागकर अपनी और बेटियों की जान बचाई।

बंगों ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि घर में उसकी दो बेटियां भी थीं। दबंगों ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने कहा की बड़ौत चौकी पर कई कई बार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया मामला जमीन विवाद का है। वह कई साल से उसी जगह रह रही है। पड़ोसी यादव परिवार उसके जमीन को कब्जा करने की नीयत रखते हैं। आए दिन जगह खाली करने की धमकी देते रहते हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *