Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

कोरोना सुनकर डॉक्टरों ने भगा दिया ! मरीज के मुंह से निकल रहा था खून...स्वास्थ्य मंत्री जी ! एंबुलेंस के लिए तरस रहे कोरोना मरीज , दो घंटे से नहीं मिली एंबुलेंस...... प्रयागराज !

मामला प्रयागराज का है, जहां गुरुवार को 2 घंटे तक एक कोरोना मरीज जमीन पर एंबुलेंस के लिए तड़पता रहा, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने नहीं सुनी. उसके मुंह से खून निकल रहा था। मरीज के साथ गए लोगों ने 108 को फोन किया लेकिन कोरोना मरीज का नाम सुनकर चालक ने उसे अनसुना कर दिया। नोडल और सीएमओ को एंबुलेंस की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और मरीज को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गई.


"डॉक्टरों ने डांटकर भगा दिया "कोरोना" सुनकर 


दरअसल, श्रावस्ती जिले के प्रतियोगी छात्र अरुण कुमार बेली गांव में किराए के मकान में रहते हैं. उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। उनके साथी उपेंद्र पटेल, विजय और भैरे बेली अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट कराने आए थे। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। साथी बेली अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो कोरोना का नाम सुनते ही वहां तैनात डॉक्टर इधर-उधर हो गए। मरीज को लेकर आए विजय ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर जब चले गए तो हम अस्पताल के सीएमएस के पास गए. उनके आदेश के बाद, ईएमओ ने एक रेफरल फॉर्म बनाया।


सीएमओ बोले- एंबुलेंस भेज रहा हूं!


इस संबंध में प्रयाग दर्पण से बातचीत के दौरान सीएमओ डॉ. नानक सरन ने कहा कि इसका पता चला है. हमने एंबुलेंस के नोडल को तत्काल एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया है कि  मुझे बताएं कि एम्बुलेंस पहुंचने में देरी क्यों हुई?

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *