Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

अतीक से मुक्त कराई जमीन पर 10% भी नहीं बना गरीबों का आशियाना

प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना नहीं बन सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 दिसंबर 2021 को यहां पर भूमि पूजन किया था। साथ ही अधिकारियों को 18 महीने में ड्रीम प्रोजेक्ट का काम पूरा करके गरीबों को आवास आवंटित करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी को भूमि पूजन किए हुए 6 महीने का समय पूरा होने को है, लेकिन अभी तक 10% काम भी पूरा नहीं हो पाया है।

 हकीकत कुछ और बयां कर रही थी। आइए आपको इस प्रोजेक्ट की हकीकत से रूबरू कराते हैं।

मजदूर बोले- 2 महीने से नहीं हुआ काम
रिपोर्टर गुरुवार को करीब 12 बजे लूकरगंज स्थित इस जमीन पर पहुंचा। बाउंड्रीवॉल से लेकर गेट तक सभी भगवा रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। गेट में ताला लटक रहा था। आसपास के लोगों से यहां बन रहे मकान के बारे में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि आजकल यहां पर काम नहीं चल रहा है।

अभी लोगों से बातचीत चल ही रही थी कि तभी जमीन के किनारे बने अस्थायी मकान में से एक महिला निकलकर आई। पूछने पर बताया कि हमारा परिवार यहां मजदूरी करता है। जब उससे पूछा गया कि काम कब से बंद है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच एक अन्य मजदूर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले 2 महीने से काम बंद चल रहा है। कंपनी ने अभी बहुत से मजदूरों को पैसा भी नहीं दिया है।

ठेकेदार ने रुपए नहीं आने की बात बोलकर काम पर लगाई रोक
यहां काम करने वाले मजदूरों ने नाम न छापने शर्त पर बताया कि यहां पर 14 हजार वर्ग मीटर में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग तैयार होनी है। इस जमीन पर तीन मंजिला इमारत बननी है। ग्राउंड फ्लोर का खांचा बनाने के लिए 100 से अधिक पिलर बनाए गए हैं। शटरिंग का काम होना था, लेकिन मई में भुगतान न होने के कारण कार्यदायी संस्था ने काम रोक दिया। तभी से काम बंद पड़ा है। ठेकेदार ने पैसा नहीं आने की बात कहकर काम पर रोक लगा दी है।

ये तस्वीर गुरुवार की है। गरीबों के लिए बनने वाले फ्लैट में ग्राउंड फ्लोर के लिए पिलर बनाए गए हैं, पर यह भी पूरी तरह तैयार नहीं है।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *