गर्मी के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें अधिकारी- एडीएम सिटी-PRAYAGRAJ
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी हीट वेव अलर्ट एवं वर्तमान में बढ़ते तापमान का जनपद प्रयागराज में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव (लू) की तीव्रता को दृष्टिगत रखते हुए जनसामान्य के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा हेतु व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाना अत्यंत आवश्यक है, जिसमें समस्त सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, चौराहे एवं भीड़-भाड़़ वाले क्षेत्रों में प्याऊ (शीतल पेयजल) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर, जल टैंकर स्थापित किए जाएं। पेयजल की स्वच्छता, शुद्धता एवं निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नगर निकाय द्वारा नियमित रूप से जल स्रोतों की सफाई एवं रख-रखाव किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समस्त सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में हीट वेव प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। ओआरस, ग्लूकोज, आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखी जाए। इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त बेड आरक्षित रखे जाएं। 108/102 एम्बुलेंस सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय एवं अलर्ट मोड में रखा जाए। स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित की जाए।
Comments