Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

4 दिन में 40 घंटे पूछताछ कर चुकी है एजेंसी, सोनिया से 23 जून को होंगे सवाल....

नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को फिर बुलाया है। सोमवार को राहुल से करीब 10 घंटे पूछताछ की गई। इसी मामले में ED कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 23 जून को सवाल करेगी।

राहुल करीब 11:15 बजे ED के दफ्तर पहुंचे। राहुल तुगलक रोड स्थित घर से निकले तो उनके साथ कार में प्रियंका वाड्रा भी थीं। राहुल से ED की टीम पिछले हफ्ते सोमवार​​​​​ से बुधवार तक लगातार 3 दिन में 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को भी उन्हें ED के सामने पेश होना था, लेकिन सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देकर उन्होंने सोमवार तक की मोहलत मांगी थी।

पहले हुई पूछताछ में ED अधिकारी राहुल के जवाबों से असंतुष्ट नजर आए। वहीं राहुल गांधी ने कहा- लगता है अब यहां रोज आना पड़ेगा, क्योंकि पूछताछ लंबी चलेगी। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल के अलावा सोनिया गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रौदा भी आरोपी हैं। दो आरोपी ऑस्कर फर्नांडिस और मोतीलाल वोरा का निधन हो चुका है

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *