Sunday 08 Nov 2026 16:29 PM

Breaking News:

अग्निपथ योजना के खिलाफ साजिश की 'ट्रेनिंग', कोचिंग सेंटर्स या पावर सेंटर्स?

आज हम आपको उन कोचिंग सेंटर्स के बारे में भी बताना चाहते हैं, जो अब इस देश में Power सेंटर्स बन चुके हैं. बिहार के पटना में 18 जून को जो हिंसा हुई थी, उस मामले में पुलिस ने चार Coaching Centres के खिलाफ FIR दर्ज की है और आज हमारी टीम जब इन कोचिंग सेंटर्स पर पहुंची तो वहां ताला लगा हुआ था. पुलिस ने इन सभी Coaching Centres के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और इसमें लिखा है कि इनके संचालकों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्रों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए उकसाया. उनसे कहा कि आज वो जितनी सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे, उतना ही सरकार इस योजना को वापस लेने के लिए मजबूर होगी.

युवाओं को भड़का रहे कोचिंग सेंटर्स

बिहार अकेला ऐसा राज्य नहीं है, जहां इन विरोध प्रदर्शनों के पीछे कोचिंग सेंटर्स की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहा है. अलीगढ़ में 9 कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. राजस्थान के सीकर में हिंसा के लिए एक कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जो हिंसा भड़की थी, उस मामले में भी कई Coaching Centres की भूमिका संदेह के घेरे में है और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *