Sunday 08 Nov 2026 16:30 PM

Breaking News:

विनेश फोगट ने कुश्ती में रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड मेडल कॉमनवेल्थ गेम्स 2022:बर्मिंघम!


 बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगट ने भारत को 11वां गोल्ड मेडल दिलाया है. विनेश फोगट ने फाइनल मैच में श्रीलंकाई पहलवान को हराया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: विनेश फोगट ने बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 11वां गोल्ड मेडल दिलाया है। विनेश फोगट ने फाइनल मैच में श्रीलंकाई पहलवान को हराया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 22वें संस्करण में यह भारत का 33वां पदक है।


लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड


विनेश फोगट ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. विनेश फोगट ने श्रीलंका की चामोदया केशानी को 4-0 से हराकर मैच जीत लिया। विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में यह पदक जीता। इससे पहले विनेश फोगट ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।



कुश्ती में भारत को मिला पांचवां स्वर्ण



विनेश फोगट ने कुश्ती में भारत का पांचवां स्वर्ण पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रवि दहिया, दीपक पूनिया, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने विनेश फोगट से पहले गोल्ड मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पास अब कुल 33 मेडल हैं, जिसमें 11 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। .



विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता कनाडा की सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ विनेश का पहला मैच कठिन था लेकिन उन्होंने सिर्फ 36 सेकंड में जीत हासिल की। इसके बाद विनेश का सामना नाइजीरिया की मर्सी बोलाफुनोलुवा अडेकुरॉय से हुआ, जिनकी कड़ी चुनौती का इस भारतीय पहलवान ने बखूबी सामना किया। महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में केवल चार पहलवान थे। फॉर्म और फिटनेस के लिए जूझ रही विनेश टोक्यो ओलंपिक के पहले दौर से बाहर हो गई थीं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *